आज के समय में AI के इस्तेमाल ने लोगों के काम को और आसान बना दिया है। ऐसे में हर कोई ऐसे Top Free AI Tools की तलाश में है, जिनकी मदद से बिना पैसे खर्च किए अपने काम को तेज़ और आसान बनाया जा सके। लेकिन जहाँ AI का इस्तेमाल बढ़ा है, वहीं इसके सब्सक्रिप्शन प्लान भी महंगे होते जा रहे हैं।
अगर आप बिना किसी बड़े सब्सक्रिप्शन के AI का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम आपको ऐसे Top Free AI Tools के बारे में बताएँगे, जिनका फ्री वर्जन रोज़मर्रा के काम के लिए काफी उपयोगी है।
Top Free AI Tools List
| Writing Aur Research Ke Liye Best AI Tools | ChatGPT (Free Version) |
| Claude AI | |
| Graphic Design Aur Image Generation Tools | Canva Free AI Features (Magic Studio) |
| Leonardo.ai | |
| Video Creation Aur Audio Editing Tools | CapCut (Desktop & Web) |
| ElevenLabs (Free Tier) | |
| Productivity Aur Office Work Tools | Gamma App |
| Perplexity AI |
Writing Aur Research Ke Liye Top Free AI Tools
ChatGPT (Free Version)
अगर आप किसी तरह की पोस्ट या नोट्स लिखने के लिए AI खोज रहे हैं, तो आपके लिए यह AI सबसे बेहतर हो सकता है। इस AI के इस्तेमाल से आप बड़े से बड़े नोट्स आसान भाषा में बना सकते हैं। यह AI इमेज जनरेट करने के लिए भी काफी ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही बड़े काम के लिए इसके सब्सक्रिप्शन वर्जन को भी खरीद सकते हैं।
इस AI के ज़्यादा यूज़र होने के कारण कभी-कभी स्पीड में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। साथ ही यदि आप इसका फ्री वर्जन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इमेज जनरेट करने में समय लग सकता है।
Claude AI
यह AI हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में लिखने में माहिर है। अगर आपको किसी PDF का डीप एनालिसिस करना है, तो यह बेहतर तरीके से कर सकता है। साथ ही यह आपकी पढ़ाई में भी किसी भी विषय में मदद कर सकता है।
इसका भी सब्सक्रिप्शन वर्जन आता है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
read also – WhatsApp Username Feature: अब नंबर छुपाना होगा आसान
Graphic Design Aur Image Generation Ke Liye Top Free AI Tools
Canva Free AI Features (Magic Studio)
यह बेहद लोकप्रिय AI टूल है। इसके इस्तेमाल से आप किसी भी प्रकार की इमेज जनरेट कर सकते हैं। साथ ही यह सभी प्रकार के टेम्पलेट एडिट करने की सुविधा भी प्रदान करता है। आप इसके ऐप से किसी भी प्रकार की एडिटिंग कर सकते हैं। सोशल मीडिया के टेम्पलेट की मदद से आप अपना कंटेंट आसानी से बना सकते हैं।
इसका सब्सक्रिप्शन वर्जन भी आपको कम कीमत में मिल जाएगा।
Leonardo.ai
यह AI अपने हाई क्वालिटी इमेज और आर्टवर्क जनरेट करने के लिए जाना जाता है। इस AI की मदद से आप अपनी फोटो को आर्टवर्क में बदल सकते हैं। इसका सब्सक्रिप्शन वर्जन भी बेहद अच्छा है। इसमें कई तरह के फीचर्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से आप अपने काम को और बेहतर बना सकते हैं।
Video Creation Aur Audio Editing Tools
CapCut (Desktop & Web)
इसका इस्तेमाल वीडियो एडिटिंग के लिए किया जाता है। इसे आप अपने कंप्यूटर एवं मोबाइल ऐप दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें AI वीडियो भी जनरेट कर सकते हैं। साथ ही यह ऑडियो को भी बेहतर बना सकता है।
इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने में ज़्यादा किया जाता है। इसका पेड वर्जन भी उपलब्ध है।
Leonardo.ai
यह AI अपने हाई क्वालिटी इमेज और आर्टवर्क जनरेट करने के लिए जाना जाता है। इस AI की मदद से आप अपनी फोटो को आर्टवर्क में बदल सकते हैं। इसका सब्सक्रिप्शन वर्जन भी बेहद अच्छा है। इसमें कई तरह के फीचर्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से आप अपने काम को और बेहतर बना सकते हैं।

Productivity Aur Office Work Tools
Gamma App
अगर आप किसी भी ऑफिस में काम करते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस AI की मदद से आप बड़ी से बड़ी PPT को मिनटों में शानदार डिज़ाइन के साथ बना सकते हैं। बस आपको इसमें अपना टॉपिक लिखना होता है, उसके बाद बाकी काम यह AI कर देता है। आप इसकी मदद से अपनी PPT को और बेहतर भी बना सकते हैं।
Perplexity AI
यह AI अपनी सर्च क्षमता के लिए जाना जाता है। अगर आपको सही और सटीक जानकारी सर्च करनी है, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस AI को आप ऐप के ज़रिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे Google और AI का मिश्रण माना जाता है। यह सही और पूरी जानकारी के साथ उसका सोर्स भी बताता है। हाल ही में Airtel ने अपने यूज़र्स को इस AI का सब्सक्रिप्शन फ्री में प्रदान किया था।
अगर आप बिना पैसे खर्च किए AI का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए Top Free AI Tools आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। चाहे आपको कंटेंट लिखना हो, इमेज बनानी हो, वीडियो एडिट करनी हो या ऑफिस का काम करना हो, ये सभी AI टूल्स फ्री प्लान में भी काफी अच्छे फीचर्स प्रदान करते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार सही Top Free AI Tools चुनें और अपने काम को आसान बनाएं।
Table of Contents
Author Profile

- Sunil
- Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates
Latest entries
cg-jobsSeptember 18, 2026CSPC DEO Recruitment 2026: Great News! 545 पदों की भर्ती, सिलेबस और आवेदन तिथि
TechnologySeptember 16, 2026UPI Charges 2026: UPI पर क्या चार्ज लगेगा? जानिए पूरी जानकारी
cg-jobsSeptember 9, 2026CG Patwari Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में लगभग 200 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खबर
cg-jobsSeptember 8, 2026Job in CG 2026 की तैयारी के लिए AI का इस्तेमाल कैसे करें? जानें आसान तरीका
