Chhattisgarh Post Matric Scholarship 2026-27 अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और अपनी उच्च शिक्षा (Higher Education) जैसे कि ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, या मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको छत्तीसगढ़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के बारे में तो जानते ही होंगे है। छत्तीसगढ़ सरकार आर्थिक रूप से कमजोर SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
जो अभी पुराने छात्र है उसके लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी जानकारी निम्नानुसार है –
📅 Chhattisgarh Post Matric Scholarship 2026-27 की आवेदन तिथियां नीचे दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवेदन के तारीखों को तय कर दिया गया है जो निचे दिया हुआ है
| छात्र का प्रकार (Student Type) | आवेदन शुरू होने की तारीख | आवेदन की आखरी तारीख |
| Renewal Applicants (पुराने छात्र) | 20 जून, 2026 | 30 दिसंबर, 2026 |
| Fresh Applicants (नए छात्र) | 1 अगस्त, 2026 | 30 दिसंबर, 2026 |
Renewal Applicants
अभी बात किया जाये तो जो पुराने विद्यार्थी है जो दुसरे समेस्टर या और कोई समेस्टर में अध्ययन रत है उनके लिए Renewal Applicants प्रारंभ हो चूका है जिसके लिए आपको इनके अधिकारिक वेबसाइट में जा कर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

आवेदन कैसे करें
यंहा पर आपको आवेदन के लिए पुराना दर्ज यूजर आईडी की आवश्यकता होगी जिसके बगैर आप यंहा पर आवेदन नहीं कर सकते अगर यूजर आईडी गूम गया हो तो पासवर्ड फॉरगेट कर के आईडी निकला जा सकता है जिसके लिए आपको अपना आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी
लॉग इन होने के बाद आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी एवं पिछले साल का रिजल्ट भी डालना होगा
आवश्यक दस्तावेज़
यदि आप Chhattisgarh Post Matric Scholarship 2026-27 का लाभ लेना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और सभी दस्तावेज़ सही तरीके से जमा करें।
इसके लिए आपको जादा दस्तावेज की जरुरत नहीं पड़ेगी आपको बस अपना पिछले साल का रिजल्ट एवं आय प्रमाण पात्र की आवश्यकता होगी बंकि के सरे दस्तावेज आपके नए आवेदन के समय दर्ज किया गया था वाही रहेगा
Fresh Applicants
🎯 कौन कर सकता है अप्लाई
इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए आपको सरकार के द्वारा जरी महवपूर्ण बातो का ध्यान रखना होगा जैसे –
- मूल निवासी- आवेदक का छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- वर्ग – केवल SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति), और OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के छात्र ही इसके पात्र हैं।
- पारिवारिक आय सीमा –
- SC / ST छात्र: परिवार की कुल सालाना आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- OBC छात्र: परिवार की कुल सालाना आय ₹1.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बैंक खाता- आपका बैंक अकाउंट Aadhaar Seeded (डीबीटी इनेबल्ड) होना चाहिए, क्योंकि स्कॉलरशिप की राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है
📑 Chhattisgarh Post Matric Scholarship 2026-27Documents Checklist
फॉर्म भरने से पहले आपको अपना सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल स्कैंड कॉपी (PDF फॉर्मेट में) अपने पास तैयार रख लेनी होगी –
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (जैसे 12th की मार्कशीट या कॉलेज के पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट)
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- कॉलेज फीस रसीद और एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number)
💻 आवेदन कैसे करें
यह सवाल लगभग रह बच्चे का होता है की क्या मै इस फार्म को खुद भर सकता हु या मुझे किसी सेंटर में जा कर आवेदन करना ठीक होगा
अगर आप कंप्यूटर के जानकर है आपको आवेदन प्रक्रिया पता है तो आप यह आवेदन खुद ही भर सकते है लेकिन अगर आपको प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है तो आप csc सेण्टर में ही फॉर्म भरवाए जिससे आपके आवेदन के रिजेक्ट होने के चांस कम हो जाता है
Read More – CG मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख तक की सहायता, ऐसे करें आवेदन
अगर आप खुद से आवेदन कर रहे है तो निचे दिए गए जानकारी को स्तेमाल कर सकते है –
स्टेप 1: National Scholarship Portal –
सबसे पहले आपको केंद्र सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (scholarships.gov.in) पर जाना होगा। वहां अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एवं एनी जानकारी दल कर One-Time Registration (OTR) पूरा करना होगा जिससे आपको एक NSP OTR ID मिलेगी जिसकी जरुरत आपको आघे पड़ेगी -राज्य के पोर्टल पर फॉर्म आगे नहीं बढ़ेगा।
स्टेप 2: छत्तीसगढ़ स्कॉलरशिप पोर्टल
NSP OTR ID मिलने के बाद, छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर जाएं और रजिस्टर करें
स्टेप 3- अपनी डिटेल्स और दस्तावेज़ अपलोड करें
रजिस्टर होने के बाद आपको लॉग इन करना होगा वंहा पर आवेदन अप्लाई पर क्लीक करने पे फॉर्म खुल जाएगा जन्हा पर आपकी साडी जानकारी पूछी जाएगी जिसे आपको ध्यान से भरना होगा
स्टेप 4- NSP OTR ID वेरीफाई करें
सभी जानकारी डालने के बाद आपको अपनी OTR ID को वेरीफाई करना होगा जिसके बाद सरे दस्तावेज को उपलोड कर देना है जिसके बाद आपको अपनी सारी जानकारी का मिलन कर लेना है और सबमिट कर देना है
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट (Acknowledgement Receipt) ज़रूर निकाल लें। इस प्रिंटआउट के साथ अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करके अपने कॉलेज/संस्थान के स्कॉलरशिप विभाग में निर्धारित तिथि से पहले जमा करें। जब तक कॉलेज आपके फॉर्म को ऑनलाइन वेरीफाई नहीं करेगा, तब तक आपकी स्कॉलरशिप पेंडिंग रहेगी। जिससे हो सकता है आपको स्कॉलरशिप न मिल पाए
Table of Contents
Author Profile

- Sunil
- Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates
Latest entries
cg-jobsSeptember 18, 2026CSPC DEO Recruitment 2026: Great News! 545 पदों की भर्ती, सिलेबस और आवेदन तिथि
TechnologySeptember 16, 2026UPI Charges 2026: UPI पर क्या चार्ज लगेगा? जानिए पूरी जानकारी
cg-jobsSeptember 9, 2026CG Patwari Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में लगभग 200 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खबर
cg-jobsSeptember 8, 2026Job in CG 2026 की तैयारी के लिए AI का इस्तेमाल कैसे करें? जानें आसान तरीका
