छतीसगढ़ सरकार द्वारा हल ही में एक एप्प लाँच किया गया है जिसका नाम CG Seva Setu App रखा गया है इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी जानकारी तथा ऑनलाइन सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराना है।
CG Seva Setu क्या है?
CG Seva Setu App छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से बनाया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। जिसमे आप सभी प्रकार के सरकारी फॉर्म के बारे में जानकरी ले सकते है और आवेदन कर सकते है जैसे राशन कार्ड बनवाना, राशन कार्ड में नाम जुडवाना, आय प्रमाण पत्र बनवाना, जाती प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इहले कि तरह आम नागरिकों को सरकारी कार्यालय में बार-बार जाने की आवश्यकता कम हो सकती है।
CG Seva Setu की जरूरत क्यों पड़ी?
आज सरकारी सेवाओं का तेजी से डिजिटलाइजेशन हो रहा है प्रमाण पत्र, आवेदन, योजना की जानकारी और विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित कई प्रक्रियाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही जिसका जानकारी आम लोगो तक पहुचना जरुरी है जिससे लोग इधर उधर भटकने की जरुरत ना पड़े
इसके प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं-
- मोबाइल से सरकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करना
- घर बैठे उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करना
- सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम करना
- आवेदन और सेवाओं से संबंधित जानकारी एक जगह देखना
- समय और यात्रा की बचत करना
- सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त करना
CG Seva Setu App में कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं?
इसमें अनेक विभागों को जोंडा गया है जैसे –
1. राजस्व विभाग
- आय प्रमाण पत्र
- निवास / मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- किसान किताब / खसरा-खतौनी की नकल
2. नागरिक एवं लोक सेवा केंद्र की सेवाएं
- जन्म प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीकरण
- दुकान एवं स्थापना पंजीकरण
3. सामाजिक कल्याण एवं पेंशन योजनाएं
- वृद्धावस्था पेंशन आवेदन
- दिव्यांगजन पेंशन
- विधवा / परित्यक्ता पेंशन योजनाएं
4. ट्रैक और सत्यापन की सुविधाएं
- आपने जो भी आवेदन किया है, उसकी स्थिति की लाइव चेकिंग।
- अप्रूव्ड होने के बाद प्रमाण पत्र को सीधे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने की सुविधा।
छत्तीसगढ़ शासन समय-समय पर नए विभागों और सेवाओं को इस ऐप में जोड़ता रहता है ताकि नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं एक ही जगह पर मिल सकें।

CG Seva Setu App कैसे डाउनलोड करें?
Android मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने का तरीका
- अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें।
- Search Box में CG Seva Setu लिखकर खोजें।
- इसके बाद Install विकल्प पर क्लिक करें।
- इंस्टॉल होने के बाद ऐप को Open करें।
इंटरनेट पर किसी अनजान वेबसाइट से APK डाउनलोड करने से बचें। सरकारी सेवा से जुड़े ऐप के नाम पर नकली ऐप भी हो सकते हैं
Chhattisgarh Post Matric Scholarship 2026-27: आवेदन की पूरी जानकारी (Step-by-Step Guide): CG Seva Setu App: घर बैठे 15 सरकारी सेवाओं का सबसे आसान और सुखद लाभ कैसे लें? पूरी जानकारीread more – Chhattisgarh Post Matric Scholarship 2026-27: आवेदन की पूरी जानकारी (Step-by-Step Guide)
CG Seva Setu App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सामान्य तौर पर प्रक्रिया कुछ इस तरह हो सकती है:
- ऐप खोलें।
- Register / Sign Up विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें। जो आधार कार्ड में दर्ज हो
- OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर verify करें।
CG Seva Setu App से सरकारी सेवा का लाभ कैसे लें?
किसी सेवा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ऐप में उपलब्ध service section में जाएं।
इसके बाद:
App Open करें → Login करें → संबंधित सेवा चुनें → पात्रता देखें → जरूरी दस्तावेज तैयार करें → आवेदन करें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
CG Seva Setu App क्या है?
CG Seva Setu App छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी डिजिटल सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाने वाला प्लेटफॉर्म है।
CG Seva Setu App कैसे डाउनलोड करें?
Android मोबाइल में Google Play Store पर CG Seva Setu खोजकर आधिकारिक ऐप की developer details जांचें और उपलब्ध होने पर Install करें।
क्या CG Seva Setu App से घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है?
जिन सेवाओं के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, उनका लाभ मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे लिया जा सकता है। हालांकि कुछ सेवाओं में बाद में कार्यालय जाकर verification कराना पड़ सकता है।
CG Seva Setu App में Registration कैसे करें?
अगर ऐप में registration की सुविधा उपलब्ध है, तो मोबाइल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी के माध्यम से account बनाया जा सकता है। Registration की प्रक्रिया ऐप के वर्तमान version के अनुसार अलग हो सकती है।
CG Seva Setu App में कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं?
उपलब्ध सेवाएं समय और सरकारी विभाग के अनुसार बदल सकती हैं। ऐप में वर्तमान में उपलब्ध services की सूची देखकर सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Table of Contents
Author Profile

- Sunil
- Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates
Latest entries
cg-jobsSeptember 18, 2026CSPC DEO Recruitment 2026: Great News! 545 पदों की भर्ती, सिलेबस और आवेदन तिथि
TechnologySeptember 16, 2026UPI Charges 2026: UPI पर क्या चार्ज लगेगा? जानिए पूरी जानकारी
cg-jobsSeptember 9, 2026CG Patwari Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में लगभग 200 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खबर
cg-jobsSeptember 8, 2026Job in CG 2026 की तैयारी के लिए AI का इस्तेमाल कैसे करें? जानें आसान तरीका
