छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: सुनहरा मौका! 2292 पद, आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की इंतजार ख़त्म हो गई है छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने  लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया कर दी है । इस भर्ती में सहायक शिक्षक ई-संवर्ग के 795 पद और टी-संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं।छत्तीसगढ़ में इस भर्ती की मांग समय समय पर सरकार से किया जाता रहा है ऐसे में यह नौकरी की तयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा मौका है

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2292 सहायक शिक्षक पदों को भरा जाएगा। पदों का संवर्गवार विवरण इस प्रकार है—

  • सहायक शिक्षक ई-संवर्ग – 795 पद
  • सहायक शिक्षक टी-संवर्ग – 1497 पद
  • कुल – 2292 पद

वेतन –

सहायक शिक्षक पद को अराजपत्रित तृतीय श्रेणी के पद के रूप में विज्ञापित किया गया है। इसका वेतनमान वेतन मैट्रिक्स लेवल-06 है।

नियुक्ति के बाद अभ्यर्थी को राज्य शासन के नियमानुसार वेतन एवं अन्य निर्धारित भत्ते प्राप्त होंगे।

शैक्षणिक योग्यता-

सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी के पास निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता होना आवश्यक है।

  1. 12वीं परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और 2 वर्षीय D.El.Ed./D.Ed.।
  2. 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक तथा NCTE के निर्धारित नियमों के अनुसार 2 वर्षीय D.El.Ed.।
  3. 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक तथा 4 वर्षीय B.El.Ed.।
  4. 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक तथा 2 वर्षीय D.Ed. (विशेष शिक्षा)।
  5. स्नातक (Graduation) के साथ 2 वर्षीय D.El.Ed.

इसके अलावा अभ्यर्थी के लिए निर्धारित प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण: आवेदन समय अभ्यर्थी से TET के संबंधित जानकारी मांगी जाएगी।

CG Assistant Teacher Age Limit 2026

सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 35 वर्ष

आरक्षित वर्ग एवं अन्य पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

CG Assistant Teacher Exam Date 2026

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

उपलब्ध परीक्षा जानकारी के अनुसार—

परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

परीक्षा राज्य के निर्धारित जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

CG Assistant Teacher Exam Pattern 2026

उपलब्ध जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान बताया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान OMR उत्तरशीट पर निर्धारित तरीके से उत्तर अंकित करना होगा।

CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026
आवेदन में सुधार22 से 24 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि11 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले जारी होगा

आवेदन की तारीखों के संबंध में उपलब्ध ताजा भर्ती जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से शुरू हुए हैं और 21 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

CG Assistant Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं—

  1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वंहा पर आपको ऑनलाइन आवेदन बटन मिलेगा जिसे क्लीक करने पर आपको यह आवेदन की पूरी जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन का बटन पे क्लीक करना है।
  3. लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. आवेदन पत्र की PDF/प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026

आप यंहा क्लीक कर डायरेक्ट अधिकारिक लॉग इन पेज तक जा सकते है

ई-संवर्ग में कुल 795 पद और टी-संवर्ग में 1497 पद शामिल हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार पद अलग-अलग जिलों में वितरित किए गए हैं।

ई-संवर्ग के 795 पद

ई-संवर्ग के पदों में बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़ और बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों के पद शामिल हैं।

टी-संवर्ग के 1497 पद

टी-संवर्ग के पदों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद और अन्य जिलों के पद शामिल हैं।

जिलेवार एवं वर्गवार रिक्तियों की अंतिम जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन में देख सकते है जो इस पोस्ट के निचे पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उपलब्ध है

read more – Chhattisgarh Post Matric Scholarship 2026-27: आवेदन की पूरी जानकारी (Step-by-Step Guide)

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में कितने पद हैं

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में कुल 2292 पद हैं। इनमें 795 पद ई-संवर्ग और 1497 पद टी-संवर्ग के हैं।

CG Assistant Teacher Recruitment 2026 के आवेदन कब से शुरू हुए?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हुई है।

सहायक शिक्षक भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है।

Author Profile

Sunil033
Sunil033Sunil
Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *