छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता भर्ती 2026: धमतरी और खरसिया में भर्ती, आवेदन की पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता भर्ती 2026 शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी (छत्तीसगढ़) में भूगोल विषय में अतिथि व्याख्याता/अतिथि शिक्षण सहायक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर की जा रही है इस भर्ती की जानकारी कुछ इस प्रकार है

पद का विवरण

विषयपद का नामपदों की संख्या
भूगोलसहायक प्राध्यापक01

शैक्षणिक योग्यता

अतिथि व्याख्याता/अतिथि शिक्षण सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के 2018 के न्यूनतम शैक्षणिक मानकों एवं अन्य प्रावधानों के अनुसार निर्धारित की गई है। विज्ञापन के अनुसार संबंधित अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

आवेदन के साथ अभ्यर्थी को निम्न दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी:

  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • 10वीं की अंकसूची
  • 12वीं की अंकसूची
  • स्नातक की अंकसूची
  • स्नातकोत्तर की अंकसूची
  • SET/NET प्रमाण पत्र
  • M.Phil./Ph.D. प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

आयु सीमा

  • अतिथि व्याख्याता/अतिथि शिक्षण सहायक: अधिकतम 65 वर्ष

छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता भर्ती 2026 आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 27 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।यह आवेदन रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर महाविद्यालय कार्यालय में जमा किया जाना है।

आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी को सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार करके महाविद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन बंद लिफाफे में भेजते समय लिफाफे के ऊपर आवेदित पद एवं विषय स्पष्ट रूप से लिखना होगा।

आवेदन का पता-
प्राचार्य,
शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, धमतरी,
जनपद पंचायत के पीछे, रूद्री रोड, धमतरी, छत्तीसगढ़ – 493773

छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता भर्ती 2026
छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता भर्ती 2026

इतिहास विषय में निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता/अतिथि शिक्षण सहायक के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती इतिहास विषय के लिए की जा रही है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 03 सितंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं।

किस विषय के लिए भर्ती है?

इस भर्ती के अंतर्गत इतिहास (स्नातकोत्तर स्तर) विषय में अतिथि व्याख्याता/अतिथि शिक्षण सहायक के 01 पद पर नियुक्ति की जानी है।

शैक्षणिक योग्यता

विज्ञापन में भर्ती को अतिथि व्याख्याता नीति-2024 (यथा संशोधित 2026) के अंतर्गत किए जाने का उल्लेख है। उम्मीदवारों की पात्रता एवं चयन प्रक्रिया इसी नीति तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि

योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन 03 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।

आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकृत डाक से अथवा स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर जमा करना होगा। विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि ई-मेल से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

read more – CG Vyapam Profile Update (CGSSB 2026): Step-by-Step ऑनलाइन प्रक्रिया और आसान गाइड

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन तैयार करना होगा। आवेदन के साथ आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की प्रतियां संलग्न करके निर्धारित माध्यम से महाविद्यालय में जमा करना होगा।

आवेदन जमा करने के लिए अभ्यर्थी:

  1. निर्धारित आवेदन प्रारूप तैयार करें।
  2. आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
  3. आवेदन को पंजीकृत डाक से भेजें या स्वयं महाविद्यालय में जमा करें।
  4. आवेदन 03 सितंबर 2026 शाम 5 बजे से पहले महाविद्यालय तक पहुंच जाना चाहिए।
  5. ई-मेल के माध्यम से आवेदन न भेजें।
छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता भर्ती 2026
छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता भर्ती 2026

आवेदन का पता

कार्यालय प्राचार्य,
शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
खरसिया, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि: 03 सितंबर 2026
आवेदन जमा करने का अंतिम समय: शाम 5:00 बजे तक

Author Profile

Sunil033
Sunil033Sunil
Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *