CG सहायक ग्रेड-03 भर्ती 2026: 100 पदों पर सीधी भर्ती, 25 जिलों में मौका

CG सहायक ग्रेड-03 अभी कुछ दिन पहले ही अगस्त महीने में सामान्य प्रशासन द्वारा 25 जिलों में लगभग 100 पदों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जो सहायक ग्रेड-03 के पद के लिए तैयारी कर रहे थे। हालांकि, यह भर्ती किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा के माध्यम से नहीं होगी, बल्कि सीधी भर्ती के जरिए की जाएगी।

100 पद अलग-अलग जिलों के लिए जारी किए गए हैं, जिसकी पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य प्रशासन द्वारा जारी किए गए पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी। यानी सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश में जो शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, वही इस भर्ती के लिए मान्य होगी।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने CTSP का 500 शब्दों का डिक्टेशन पेपर पास कर रिजल्ट प्राप्त कर लिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र हो सकते हैं। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों ने CPCT पास किया है, उनके लिए भी यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है।

नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

फिलहाल इन पदों के लिए केवल आदेश जारी किया गया है। अभी तक किसी भी जिले में भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रक्रिया अभी जारी है।

जल्द ही इन 25 जिलों में आपको इस भर्ती के नोटिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल आपको किसी भी भ्रामक पोस्ट या अपुष्ट जानकारी से बचना चाहिए। जैसे ही सभी जिलों में भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, आपको इसकी पूरी जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

आवेदन कैसे करना होगा?

अभी तक किसी भी जिले में भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। हालांकि, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन हो सकती है। इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित जिले के कार्यालय में डाक के माध्यम से भेजना पड़ सकता है।

वहीं, कुछ जिलों में यह प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भी की जा सकती है। ऐसे में यह देखना होगा कि संबंधित जिला कार्यालय इस भर्ती प्रक्रिया को किस माध्यम से आयोजित करता है।

जैसे ही किसी जिले से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है, उसमें आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।

CG Vyapam Exam Calendar 2026 विधिक सेवा के बाद इन 3 और सहायक ग्रेड-3 भर्ती

हाल ही में अभी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायक ग्रेड 03 का पोस्ट निकला गया है लेकिन आज मै आपको छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आने वाले समय में सहायक ग्रेड 03 एक पोस्ट के लिए लिए जाने वाले एग्जाम के बारे में बताऊंगा अगर आप भी छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।  

CG Vyapam Exam Calendar 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था जिसके अनुसार, आने वाले समय में तीन और प्रमुख विभागों में सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) के पदों पर भर्ती होना प्रस्तावित है। आइए जानते हैं इन तीनों विभागों और उनकी परीक्षा तिथियों के बारे में पूरी जानकारी

1. पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण

द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पर्यावरण संरक्षण और शहर विकास से जुड़े विभागों में भर्ती किया जाएगा।

  • सहायक ग्रेड-3)
  • संभावित परीक्षा तिथि: 27 सितंबर 2026 (27-09-2026)

2. वन विभाग (Forest Department)

CG Vyapam Exam Calendar 2026 के अनुसार वन विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक कार्यों को संभालने के लिए सहायक ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती किया जाएगा। अगर आप वन विभाग में भर्ती की तैयरी कर रहे है तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है

  • पद का नाम- सहायक ग्रेड-3
  • संभावित परीक्षा तिथि -06 दिसंबर 2026 (06-12-2026)

इन दोनों की भर्ती प्रक्रिया के साथ इस वर्ष की अंतिम सहायक ग्रेड 03 का परीक्षा आयोजन किया जाएगा

3. संयुक्त भर्ती परीक्षा (Joint Recruitment Examination)

साल के अंत में व्यापन एक संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कई सरकारी विभागों के खाली पड़े सहायक ग्रेड-3 के पदों को एक साथ भरने के उद्देश्य से इस भर्ती को किया जाना है  

पद का नाम-  सहायक ग्रेड-3

संभावित परीक्षा तिथि- 30 दिसंबर 2026 (30-12-2026)

Overview Table

क्र.विभाग / संस्था का नामपदनामसंभावित परीक्षा तिथि
1पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरणसहायक ग्रेड-327-09-2026
2प्रधान मुख्य वन संरक्षकसहायक ग्रेड-306-12-2026
3संयुक्त भर्ती परीक्षासहायक ग्रेड-330-12-2026

सहायक ग्रेड-3 के लिए सामान्य योग्यता

आमतौर पर व्यापम द्वारा आयोजित सहायक ग्रेड-3 पदों के लिए निम्नलिखित योग्यताएं मांगी जाती हैं लेकिन अभी इसी वर्ष सामान्य प्रशासन विभाग ने नियुन्तम शैक्षणिक योग्यताको अपडेट कर दिया है  

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (बारहवीं) पास।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा (जैसे DCA/PGDCA) और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान (MS Word और MS Excel की अच्छी समझ)।
  • लिपिककम्प्युटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्य से हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन 5000 की-डिप्रेशन प्रति घण्टा का प्रमाण पत्र।
CG Vyapam Exam Calendar 2026

चूंकि ये परीक्षाएं सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच होने वाली हैं, आपके पास तैयारी के लिए काफी समय है। आपको मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान (छत्तीसगढ़ विशेष सहित), कंप्यूटर सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी व्याकरण, और सामान्य गणित/रीजनिंग पर फोकस करना चाहिए। इसका इस परीक्षा का स्लेबस परीक्षा सुचना के साथ जारी होता है जिसके माध्यम से आप इसका तयारी कर सकते है

नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीखों के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (https://vyapamcg.cgstate.gov.in) पर नजर बनाए रखें

आप हमारे दुसरे ब्लॉग को भी पढ़ सकते है जैसे – कांकेर जिला पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर और समन्वयक की भर्ती, Last Date – 15 July

Q1. छत्तीसगढ़ व्यापम सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा कब होगी?

पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण: 27 सितंबर 2026, प्रधान मुख्य वन संरक्षक: 06 दिसंबर 2026

सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (बारहवीं) पास।
कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा (जैसे DCA/PGDCA) और हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान (MS Word और MS Excel की अच्छी समझ)।
लिपिककम्प्युटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्य से हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन 5000 की-डिप्रेशन प्रति घण्टा का प्रमाण पत्र।

Author Profile

Sunil033
Sunil033Sunil
Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *