CG e-Rozgar Portal: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की वैकेंसी की जानकारी कैसे देखें?

CG e-Rozgar Portal अगर आप छत्तीसगढ़ में अपने ही जिले में सरकारी, संविदा या प्राइवेट जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।

अक्सर ऐसा होता है सरकारी, संविदा या प्राइवेट जॉब वैकेंसी कब निकलती है पता ही नहीं चलता जब तक पता चलता है फॉर्म भरने का आखरी समय भी निकल चूका होता है ऐसे समस्या से बांचने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है, जहां आपको सभी 33 जिलों की एक्टिव वैकेंसी की जानकारी एक ही जगह प्राप्त कर सकते है

मै बात कर रहा हूँ CG e-Rozgar Portal (erojgar.cg.gov.in) की। आइए जानते हैं कि आप इस पोर्टल का उपयोग करके अपने जिले की नौकरी की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। साथ में आपको अपने रोजगार पंजीयन के बारे में भी इसी अप्प के माध्यम से जानकारी मिल जाएगी जिसमे आप संसोधन भी कर सकते है यह आप छत्तीसगढ़ सरकार की अधिकारिक एप्प है इस एप्प को रोजगार की दिशा में एक बेहतर कदम माना जा रहा है।

CG e-Rozgar Portal क्या है?

ई रोजगार पोर्टल छत्तीसगढ़ के रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग (Employment Department) की एक अधिकारिक वेबसाइट है। इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देना है। यह सरकारी पोर्टल पूरी तरह से निःशुल्क है, यानी जॉब ढूंढने के लिए आपको किसी भी प्रकार का फीस नहीं देनी होती।

इस पोर्टल की मुख्य विशेषताएं:

  • जिला-वार रिक्तियां की जानकारी आपको एक ही पोर्टल के माध्यम से देख सकते है
  • रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप: राज्य में लगने वाले सभी मेगा जॉब फेयर और रोजगार मेलों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है
  • करियर गाइडेंस प्रतियोगी परीक्षाओं और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग की जानकारी।

पोर्टल से जिला-वार वैकेंसी चेक कैसे करें

इस वेबसाइट पर नौकरी की जानकारी प्राप्त करना बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1.ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट erojgar.cg.gov.in ओपन करना होगा या आप गूगल सर्च में छत्तीसगढ़ आल डिस्ट्रिक्ट वेकेंसी लिख सकते है जन्हा पे आपको इस वेबसाइट का लिंक मिल जाएगा जिससे आप इस वेबसाइट में जा सकते है

2.एक्टिव वैकेंसी सेक्शन पर क्लिक करें:

होमपेज पर आपको District Recruitment का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप आपके सामने पुरे 33 जिलो का नाम सामने अजेगा जिसके बाद आप जिस भी जिले की जानकारी देखनी होगी उस पर क्लीक कर देख सकते है

छत्तीसगढ़ ई-रोजगार मोबाइल ऐप (CG Rozgar App)

अगर आप बार-बार वेबसाइट में जा कर जानकारी नहीं देखना चाहते हैं, तो आप गूगल प्ले स्टोर से Chhattisgarh Rozgar ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में आपको छत्तीसगढ़ की सभी एक्टिव वैकेंसी के बारे में जानकारी मिल जाएगा

इस पोर्टल के मुख्य लाभ

  1. सुरक्षित और विश्वसनीय: यह सरकार का अधिकारिक पोर्टल है, इसलिए यहां फर्जी कंपनियों या फ्रॉड जॉब का कोई खतरा नहीं रहता।
  2. सभी जिलो की वैकेंसी की जानकारी: इस वेबसाइट के जरिये आप सभी जिलो के वैकेंसी के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएँगे
  3. स्थानीय स्तर पर नौकरी: युवाओं को अपने ही गृह जिले के सरे वैकेंसी के बारे में जानकारी मिलता है और खुद के जिले में काम करने का मौका मिल सकता है।

आप हमारे दुसरे ब्लॉग को भी पढ़ सकते है जैसे  – सहायक ग्रेड-3 और प्रोसेस राइटर की सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Author Profile

Sunil033
Sunil033Sunil
Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *