CSSB-हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) कर दिया है। इसके साथ ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं में भी बदलाव किए गए हैं।
यदि आप छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित किसी भी भर्ती परीक्षा या प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि नए पोर्टल से अपना रिजल्ट कैसे देखें। इस लेख में हम आपको मोबाइल और कंप्यूटर दोनों की मदद से CGSSB Result देखने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताएंगे।
CSSB का रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?
रिजल्ट देखने से पहले आपके पास निम्न जानकारी होना जरूरी है।
- यूजर आईडी (User ID)
- पासवर्ड (Password)
1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के किसी भी ब्राउज़र को खोलें।
अब सर्च बॉक्स में CGSSB, CG Vyapam लिखकर सर्च करें। सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाई देने वाली आधिकारिक वेबसाइट को ही खोलें।
ध्यान दें: केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। किसी अन्य वेबसाइट पर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज न करें।
चरण 2: रिजल्ट सेक्शन में जाएं
वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर ऊपर की ओर Result (रिजल्ट) का विकल्प दिखाई देगा।
उस पर क्लिक करते ही हाल ही में जारी किए गए सभी परीक्षा परिणामों की सूची खुल जाएगी।
अब जिस परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं उसके सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
यहां आपको अपनी:
- User ID
- Password
भरकर Login बटन पर क्लिक करना होगा। सही जानकारी दर्ज की है, तो आपका प्रोफाइल खुल जाएगा
READ MORE –श्रम कार्ड 2026: अब पाएं ज़बरदस्त फ़ायदे! जानें आवेदन का सबसे आसान तरीक़ा
4: अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
लॉगिन होने के बाद आपकी प्रोफाइल में अब तक दी गई सभी परीक्षाओं की सूची दिखाई देगी।
जिस परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं, उसके सामने पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब आप:
- अपना प्राप्तांक (Marks) देख सकते हैं।
- पास या फेल की स्थिति देख सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- PDF के रूप में सेव कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
अगर पासवर्ड भूल जाएं तो क्या करें?
यदि आपको अपना पासवर्ड याद नहीं है, तो लॉगिन पेज पर दिए गए Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की मदद से नया पासवर्ड बनाकर दोबारा लॉगिन किया जा सकता है।

रिजल्ट देखते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
- अपना User ID और Password किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।
- मोबाइल नंबर बदलने पर प्रोफाइल में भी नया नंबर अपडेट करें।
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी हमेशा सक्रिय रखें।
- रिजल्ट जारी होते ही उसकी PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
- भविष्य में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय यही रिजल्ट काम आ सकता है।
क्या पुराने व्यापम की यूजर आईडी नए पोर्टल पर भी काम करेगी?
अधिकांश मामलों में पुरानी लॉगिन जानकारी काम करती है। यदि समस्या आए तो पासवर्ड रीसेट करें।
क्या मोबाइल से भी रिजल्ट देखा जा सकता है?
क्या पुराने व्यापम की यूजर आईडी नए पोर्टल पर भी काम करेगी?
अधिकांश मामलों में पुरानी लॉगिन जानकारी काम करती है। यदि समस्या आए तो पासवर्ड रीसेट करें।
क्या मोबाइल से भी रिजल्ट देखा जा सकता है?
हाँ, आप किसी भी एंड्रॉइड या आईफोन से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं।
क्या रिजल्ट डाउनलोड करना जरूरी है?
हाँ, भविष्य में भर्ती प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन या अन्य जरूरतों के लिए रिजल्ट की PDF सुरक्षित रखना बेहतर होता है।
Table of Contents
Author Profile

- Sunil
- Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates
Latest entries
cg-jobsSeptember 18, 2026CSPC DEO Recruitment 2026: Great News! 545 पदों की भर्ती, सिलेबस और आवेदन तिथि
TechnologySeptember 16, 2026UPI Charges 2026: UPI पर क्या चार्ज लगेगा? जानिए पूरी जानकारी
cg-jobsSeptember 9, 2026CG Patwari Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में लगभग 200 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए बड़ी खबर
cg-jobsSeptember 8, 2026Job in CG 2026 की तैयारी के लिए AI का इस्तेमाल कैसे करें? जानें आसान तरीका
