CG मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख तक की सहायता, ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2026

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा  शिक्षा के क्षेत्र में अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिसमे से एक है मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना जिसे  श्रम विभाग द्वारा संचालित किया जाता है इस योजना का उद्देश्य मेधावी और पात्र छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे  वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

यदि आपके परिवार में कोई बच्चा हाल ही में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यहां हम योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बात करेंगे

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना लाया गया है जिससे बच्चे की आघे की पढाई पूरी करने में कोई समस्या ना आये इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के बच्चे ले सकते है जिसमे उनको एक आर्थिक सहायता दी जाएगी

योजना का उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देशय मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में सहयोग हो सके और उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके ड्रॉपआउट दर को कम करना तथा विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना।

योजना के लाभ

  • छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता।
  • उच्च शिक्षा जारी रखने में सहयोग।
  • बैंक खाते में DBT के माध्यम से राशि का भुगतान
  • शिक्षा से जुड़े खर्चों का बोझ कम होना।
  • प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन।

पात्रता

पात्रता की बात करें तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाइये और श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र जो सबसे जादा जरुरी है परिवार के केवल पहले दो बच्चों को ही इस योजना का लाभ मिलता है पिछली परीक्षा में कम से कम 75% अंक होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज

  1. श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र- माता या पिता (अभिभावक) का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में वैध लेबर कार्ड / श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (जो कम से कम 90 दिन पुराना हो)।
  2. आधार कार्ड-छात्र/छात्रा और अभिभावक दोनों का आधार कार्ड।
  3. बैंक पासबुक की कॉपी- छात्र या अभिभावक के बैंक खाते की जानकारी (IFSC कोड और अकाउंट नंबर साफ़ दिखना चाहिए) ताकि राशि सीधे बैंक खाते में आ सके।
  4. निवास प्रमाण पत्र- छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होने का प्रमाण।
  5. मार्कशीट विद्यार्थी की पिछली कक्षा की मार्कशीट (जिसमें न्यूनतम 75% या उससे अधिक अंक होने चाहिए)।
  6. अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र- वर्तमान सत्र (Current Session) में स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई करने का प्रिंसिपल द्वारा जारी किया गया सर्टिफिकेट।
  7. स्व-घोषणा पत्र- जीवित बच्चों की संख्या और जानकारी से जुड़ा स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र।
  8. पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर- आधार से लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर।

आवेदन प्रक्रिया

आप इस योजना के लिए 02 तरीके से आवेदन कर सकते है

  • चॉइस सेंटर (CSC) के माध्यम से आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जा सकते हैं। ऑपरेटर आपके दस्तावेज़ों को स्कैन करके छत्तीसगढ़ श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर देगा और आपको एक पावती प्रिंट कर दे देगा
  • खुद से ऑनलाइन आवेदन

अगर आप कंप्यूटर के जानकर है तो आप यह आवेदन खुद से भी कर सकते है इसके लिए निचे कुछ स्टेप्स बताये गए है

दस्तावेज- सबसे पहले आपको जरुरी दस्तावेज को पीडीऍफ़ फॉर्मेट में स्कैन कर लेना है

वेबसाइट पर जाएं- सबसे पहले आप अपने ब्राउज़र के माध्यम से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in पर जाये

श्रम विभाग सेक्शन- यंहा पर आपको भवन एवं अन्य सन्निर्माण सेक्शन दिखेगा जन्हा क्लीक कनरे पर श्रमिक जीवन/कल्याणकारी योजनाएं मिलेगा जिसमे आपको ऑनलाइन आवेदन का ऑप्सन मिल जाएगा

पंजीकरण नंबर दर्ज करें-  आवेदन फॉर्म खुलने पर सबसे पहले आपको अपने परिवार का  श्रमिक पंजीयन नंबर डालना होगा जिसके बाद आपका साडी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Also read – Nanihal chatravriti yojana cg 2026

योजना का चयन करें-  निचे आपको योजनाओं की लिस्ट मिलेगी जिसमे मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना  का चयन करना होगा

जानकारी भरें-  छात्र/छात्रा की पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ध्यान से भरना होगा

दस्तावेज़ अपलोड करें-  सभी डॉक्यूमेंट का पीडीऍफ़ आपको उनके स्थान पर उपलोड करना होगा

सबमिट करें- फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार अच्छे से री-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना

योजना की राशि

इस योजना के छात्रवृत्ति की राशि छात्र-छात्रा की कक्षा और कोर्स के आधार पर अलग-अलग स्तर पर प्रदान की जाती है जैसे –

कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए-  ₹5,000 से लेकर ₹10,000 तक

ग्रेजुएशन (स्नातक) जैसे BA, BSc, BCom के लिए  ₹10,000 से ₹15,000 तक

पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) जैसे MA, MSc, MCom के लिए- ₹15,000 से ₹20,000 तक व्यावसायिक/तकनीकी कोर्स (जैसे ITI, पॉलिटेक्निक)-  ₹10,000 से ₹15,000 तक।

उच्च व्यावसायिक कोर्स (जैसे इंजीनियरिंग (BE/B.Tech), मेडिकल (MBBS), MBA, LLB)- इसमें संस्थान की शिक्षण शुल्क (Tuition Fee) के आधार पर ₹25,000 से लेकर ₹1,00,000 तक

दयां रहे यह रासी आपके अकाउंट में दरेक्ट जमा किया जाता है

क्या इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा?

हाँ,

आवेदन करने के लिए न्यूनतम अंक कितने होने चाहिए?

जिसमें न्यूनतम 75% या उससे अधिक अंक होने चाहिए

छात्रवृत्ति की राशि कब मिलेगी?

दस्तावेज सत्यापन और पात्रता की पुष्टि के बाद

Author Profile

Sunil033
Sunil033Sunil
Hello! My name is Sunil Kumar based in Chhattisgarh. I enjoy blogging, exploring new digital ideas, and creating valuable content. Welcome to my website, where I share engaging and informative updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *